National

जम्‍मू-कश्‍मीर के शेपियां में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को किया ढेर, एनकाउंटर जारी

जम्‍मू-कश्‍मीर के शेपियां में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि शेपियां के जंगलों में 4 आतंकी छिपे हुए हैं. ये आतंकी शोपियां के जम्पाथरी में छिपे हैं और इन्‍हें लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया जा रहा है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है. फिलहाल इनको पकड़ने की कोशिश की जा रही है. इस ऑपरेशन में एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर है. हालांकि, अभी तक इसकी जानकारी नहीं है कि इन आतंकियों के तार जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम आंतकी हमलों को अंजाम देने वालों से जुड़े हैं या नहीं.