National Uttar Pradesh

प्रयागराज में वायुसेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार सुबह भारतीय वायुसेना के सिविल इंजीनियर एसएन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उन पर सुबह करीब 3:00 बजे हमला किया गया, जब एक अज्ञात हमलावर ने उनके बंगले के लॉन से उन्हें आवाज़ लगाई. अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मिश्रा ने खिड़की खोली, हमलावर ने उन पर गोली चला दी और मौके से भाग गया.

इस मामले को लेकर समाजवादी प्रार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रयागराज की एयरफोर्स ऑफिसर्स कॉलोनी, बमरौली के हाई सिक्योरिटी जोन में एयरफोर्स के एक चीफ़ इंजीनियर एसएन मिश्र की गोली मारकर हत्या की खबर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के ही ज़ीरो हो जाने का समाचार है. जो अपराधियों के प्रदेश छोड़ने का दावा कर रहे थे, लगता है उनके राज में लॉ एंड ऑर्डर के ही ‘प्रदेश निकाला’ दे दिया गया है. वापसी यूँ ही नहीं हो रही है, उसके पीछे नाकामी है.