National

कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, पंजाब-हरियाणा में चलेंगी तेज़ हवाएं

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी भी हो सकती है. वहीं, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और आंध्र प्रदेश में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान इन राज्यों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान हवाओं की गति पश्चिमी राजस्थान में 20-30 किमी प्रति घंटा की रह सकती है. तेज हवाओं के चलते लोगों की धूल मिट्टी से भी परेशानी हो सकती है.