Maharashtra National Politics

सपा नेता अबू आजमी ने की औरंगजेब की तारीफ, FIR दर्ज

औरंगज़ेब को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कुछ ऐसा कह दिया है कि महाराष्ट्र में सियासत गर्मा गई है. उन्होंने कहा कि औरंगजेब को लेकर गलत हिस्ट्री दिखाई जा रही है. औरंगजेब को मैं एक क्रूर शासक नहीं मानता. जिसके बाद अबू आजमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

अबू आजमी ने दी सफाई

जिसके बाद सफाई में अबू आजमी ने कहा कि उस समय के राजाओं में सत्ता और संपत्ति के लिए संघर्ष होता था, लेकिन यह धार्मिक नहीं था. औरंगज़ेब ने 52 साल तक राज किया, और अगर वह वाकई हिंदुओं को मुसलमान बना रहा था, तो सोचिए कितने हिंदुओं ने धर्म परिवर्तन किया होता. इसे हिंदू-मुसलमान एंगल देने की कोई ज़रूरत नहीं है… यह देश संविधान से चलेगा, और मैंने हिंदू भाइयों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा है.

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केस दर्ज करने की कही बात

इस मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया सामने आई है. एकनाथ शिंदे ने कहा कि सपा के विधायक अबू आजमी पर मुगल बादशाह की प्रशंसा करने के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए. जिसके बाद लोकसभा सांसद नरेश म्हास्के की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचाने के आरोप में ठाणे में अबू आजमी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.