माली में सोने की एक खदान ढहने से गई 48 लोगों की मौत हो गई है. माली अफ्रीका के सबसे अधिक गोल्ड उत्पादक देशों में से एक है. खदान अवैध रूप सें संचालित की जा रहा थी. वहीं, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. पुलिस ने बताया कि रविवार शाम छह बजे तक 48 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के कारण जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने पानी में छलांग लगा दी. अब उन लोगों की तलाश जारी है.
बता दें कि इससे पहले एक चीनी कंपनी इस खदान का संचालन करती थी. जिसे बाद में बंद कर दिया गया था. लेकिन, अवैध रूप से खदान में अब भी काम हो रहा था. वहीं, जनवरी में ही दक्षिण अफ्रीका की अवैध खदान में 100 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थी. खदान में लंबे वक्त से फंसे होने की वजह से वह भूख और प्यास से जूझ रहे थे. दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के बफेल्सफोंटेन में स्थित सोने की खदानों में करीब 100 मजदूर फंसे थे. इन्हें बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने ऑपरेशन चलाया. लेकिन जब ऑपरेशन पूरा हुआ तो सभी 100 लोग मरे हुए थे.









