Sports

भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा एक रन बनाकर आउट

बुधवार को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. वहीं, भारत ने  चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को आराम दिया है. वरुण चक्रवर्ती भी पिंडली में दर्द के कारण टीम में शामिल नहीं हो पाएं हैं. जबकि अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिली.

वहीं, भारतीय टीम की अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में शुरुआत बेकार रही. मार्क वुड ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा को विकेटकीपर फिल सॉल्‍ट के हाथों कैच आउट कराया. रोहित शर्मा 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और चौथी गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला. इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया. 2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 24/1 है.