दिल्ली में कोहरे के चलते कई उड़ाने बाधित, यात्री परेशान

दिल्ली में वीरवार सुबह कोहरे के कारण उड़ान कार्यक्रम बाधित हो गया, जिससे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानों में देरी हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

कोहरे के कारण आज सुबह दिल्ली में उड़ानों का शेड्यूल बाधित हुआ, जिससे यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानों में देरी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह 5.30 बजे 12. 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावना है।

error: Content is protected !!