न्यूज़ फ्लिक्स भारत। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है. जबकि कालका जी सीट पर सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी चुनाव लड़ेंगे. करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया है.











