IGMC के 151 और चमियाना अस्पताल के 36 डॉक्टर एक साथ जाएंगे छुट्टी

हिमाचल।  IGMC के 151 व सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल चमियाना शिमला के 36 डॉक्टर एक साथ छुट्टी पर जा रहे हैं। इससे IGMC व चमियाना में रोजाना उपचार को आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। IGMC के वरिष्ठ MS डॉ. राहुल राव ने बताया कि डॉक्टर 2 बैच में छुट्टी पर जाएंगे। पहला बैच 26 दिसंबर से छुट्टी जा रहा है, जबकि दूसरा बैच 31 जनवरी से छुट्टी करेगा। पहले बैच में 24 विभागों के 151 डॉक्टर 38 दिन तक छुट्टी पर रहेंगे। अस्पताल में शेष 50 फीसदी डॉक्टर ही ड्यूटी देंगे।

वहीं चमियाना हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि डॉक्टर 2 बैच में छुट्टी पर जाएंगे। पहला बैच 26 दिसंबर से छुट्टी जा रहा है, जबकि दूसरा बैच 31 जनवरी से छुट्टी करेगा। पहले बैच में 15 विभागों के 36 डॉक्टर 31 दिन तक छुट्टी पर रहेंगे। अस्पताल में शेष 50 फीसदी डॉक्टर ही ड्यूटी देंगे।

IGMC में हर साल डॉक्टर विंटर वेकेशन पर जाते हैं। अस्पताल के फैकल्टी मेंबर को 31 दिन, जबकि रेजिडेंट डॉक्टरों को 30 दिन की छुट्टी मिलती है। इनके वापस ड्यूटी पर लौटने के बाद शेष 50 प्रतिशत डॉक्टर अवकाश पर जाएंगे। IGMC प्रशासन ने इसकी छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

IGMC में रोजाना 3200 से 3500 मरीजों की OPD रहती है। IGMC के लिए न केवल जिला शिमला बल्कि सभी 12 जिलों से अस्पतालों से मरीजों को रेफर किया जाता है। ऐसे में एक साथ 151डॉक्टरों के अवकाश पर जाने से मरीजों को OPD में उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। डॉक्टरों की छुट्टी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी विशेषज्ञ डॉक्टरों की छुट्टी की वजह से उठानी पड़ेगी, क्योंकि कई गंभीर रोगियों को विशेषज्ञ डॉक्टर ही देखते हैं।

error: Content is protected !!