Delhi National Politics

दिल्ली कांग्रेस की पहली लिस्ट की जारी, केजरीवाल और संदीप दीक्षित में मुकाबला

न्यूज़ फ्लिक्स भारत। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियायी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सामने नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है. वहीं, पटपड़गंज विधानसभा सीट पर यूपीएससी टीचर से नेता बने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा के सामने कंग्रेस ने अनिल चौधरी को टिकट दिया है.