Himachal National

सोनिया गांधी से माफी मांगे कंगना, नहीं तो केरेंगे मानहानि का केस: विक्रमादित्य

न्यूज़ फ्लिक्स भारत, हिमाचल। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर पलटवार किया है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना बेतुकी बयानबाजी कर रहीं हैं, जिसका कोई सिर-पैर नहीं है. उहोंने कहा कि माननीय सांसद ऐसे तो हिमाचल आती नहीं है. आजकल सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म ब्लॉक कर दी है, तो शायद गम के कारण हिमाचल आईं है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर उन्होंने सोनिया गांधी से माफी नहीं मांगी, तो वह उन पर मानहानि का दावा ठोकेंगे.  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत को अपने बयान से जुड़े हुए तथ्य पेश करे. अगर वे इससे जुड़े तथ्य पेश नहीं कर सकतीं, तो उन्हें सोनिया गांधी से माफी मांगनी चाहिए. नहीं तो हम उन पर मानहानि का दावा ठोकेंगे.

सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्ज लेती है और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की गोद में डाल देती है. इस तरह वह कांग्रेस की झोली भर रही है. सोनिया गांधी ने राज्य के खजाने को ‘खोखला’ कर दिया है और हिमाचल की ये दुर्दशा हुई है. हिमाचल के बच्चों के भविष्य पर कुल्हाड़ी मारी जा रही है. यह देखकर उन्हें बहुत दु:ख होता है.