Haryana Politics

कांग्रेस में शामिल हुए गोकुल सेतिया, 2019 में गोपाल कांडा को दी थी कड़ी टक्कर

न्यूज़ फ्लिक्स भारत, हरियाणा। सिरसा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके गोकुल सेतिया ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है. नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन की उपस्थिति में गोकुल सेतिया ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम से न सिर्फ सिरसा बल्कि पूरे हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के लिए राजनीतिक समीकरण बदलने की उम्मीद की जा रही है.
2019 के विधानसभा चुनाव में गोपाल कांडा को दी थी कड़ी टक्कर
2019 के विधानसभा चुनाव में गोकुल सेतिया आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर गोपाल कांडा को कड़ी टक्कर दे चुके हैं. उस दौरान वह मात्र 602 वोटो से हारे थे. गोकुल सेतिया के कांग्रेस में जाने से कांडा की मुश्किलें बढ़ सकती है। बता दें कि सेतिया का परिवार पुराना कांग्रेसी रहा है उनके नाना लक्ष्मण दास अरोड़ा कांग्रेस से 5 बार विधायक रह चुके हैं।
गोकुल सेतिया की मां भाजपा की टिकट पर सिरसा से लड़ चुकी हैं चुनाव
गोकुल सेतिया की मां ने 2014 में भाजपा की टिकट पर सिरसा से चुनाव लड़ा था परंतु उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब गोकुल सेतिया के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद उनका मुकाबला गोपाल कांडा के साथ तय माना जा रहा है. बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिरसा विधानसभा क्षेत्र से 13350 वोटो की लीड हासिल की थी. गोपाल कांडा को बीजेपी सिरसा से उम्मीदवार बना सकती है. जिससे सिरसा में चुनावी मुकाबला रोचक देखने को मिल सकता है.