रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में श्रावण पूर्णिमा पर मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन से भाई को दीर्घायु मिलती है और उसके जीवन में सफलता आती है. रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष के आखिरी दिन यानी सावन 2025 पूर्णिमा पर मनाया जाएगा.
कब है रक्षाबंधन
श्रावण पूर्णिमा तिथि का आरंभः 8 अगस्त को दोपहर 2.12 बजे से
सावन पूर्णिमा का समापनः 9 अगस्त को दोपहर 1.24 बजे
उदया तिथि में रक्षाबंधनः 9 अगस्त 2025 को
रक्षा बंधन अनुष्ठान का समयः सुबह 05:55 बजे से दोपहर 01:24 बजे तक
रक्षाबंधन अनुष्ठान की अवधिः 07 घंटे 29 मिनट
रक्षाबंधन पर शुभ योग
सौभाग्य योगः 10 अगस्त सुबह 02:15 बजे तक
शोभन योगः पूरे दिन
सर्वार्थ सिद्धि योगः सुबह 05:55 बजे से दोपहर 02:23 बजे तक
