केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए फिरोजपुर से दिल्ली के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की है. यह ट्रेन पाकिस्तानी सीमा से सटे फिरोजपुर को सीधे राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ेगी. ट्रेन का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा. फिरोजपुर छावनी से यह ट्रेन सुबह 7:55 बजे चलेगी और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में दिल्ली से शाम 4 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी. कुल यात्रा करीब 6 घंटे 40 मिनट की होगी. ट्रेन फरीदकोट, बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत में रुकेगी. साथ ही, मंत्री ने राजपुरा से मोहाली तक एक नए रेल लिंक की भी घोषणा की, जिससे पंजाब का बड़ा हिस्सा सीधे चंडीगढ़ ट्राइसिटी से जुड़ सकेगा.

