World

अमेरिका ने विदेशी छात्रों और पत्रकारों के लिए बदले वीजा नियम, स्टूडेंट वीजा की सीमा तय

अमेरिका में पढ़ाई या पत्रकारिता के इरादे से आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए अब नियम पहले जैसे नहीं रहेंगे। ट्रंप प्रशासन ने वीजा नीति में बड़ा बदलाव करते हुए विदेशी छात्रों, एक्सचेंज विजिटर्स और पत्रकारों की रहने की अवधि तय कर दी है। नए प्रस्ताव के तहत F, J और I श्रेणी के वीजा धारकों को अब पहले की तरह अनिश्चित समय तक रहने की सुविधा नहीं मिलेगी।

छात्र और एक्सचेंज विजिटर्स को अधिकतम चार साल तक ही अमेरिका में रहने की अनुमति होगी। वहीं, विदेशी पत्रकारों के लिए यह अवधि 240 दिन यानी करीब आठ महीने तय की गई है। जरूरत पड़ने पर वे समय बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। चीनी पत्रकारों के लिए यह सीमा सिर्फ 90 दिन रखी गई है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य वीजा प्रणाली को अधिक व्यवस्थित बनाना, नियमों के दुरुपयोग पर रोक लगाना और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना है।