साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Mozilla Firefox और Thunderbird यूजर्स के लिए हाई रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। एजेंसी के अनुसार पुराने वर्जन में गंभीर तकनीकी कमजोरियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स डेटा चोरी कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Firefox के एंटी ट्रैकिंग, लेआउट स्क्रॉलिंग और ओवरफ्लो जैसे कंपोनेंट्स में खामियां मिली हैं। Thunderbird में आंशिक रूप से एन्क्रिप्टेड ईमेल कंटेंट से डेटा चोरी होने का खतरा बताया गया है। हमलावर यूजर को खास लिंक या वेब रिक्वेस्ट खोलने के लिए बहला सकते हैं। लिंक खोलते ही पासवर्ड, ब्राउजिंग डेटा और अन्य संवेदनशील जानकारी चोरी हो सकती है। कुछ मामलों में सिस्टम क्रैश होने की संभावना भी है।
CERT-In और Mozilla ने कहा है कि जो यूजर्स लंबे समय से अपने ब्राउजर अपडेट नहीं कर रहे, वे सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। Mozilla ने नई सिक्योरिटी पैच जारी कर खतरे को कम किया है।
बचाव के उपाय:
- Firefox और Thunderbird को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
- मोबाइल यूजर्स प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपडेट करें।
- कंप्यूटर यूजर्स ब्राउजर सेटिंग्स में About Firefox सेक्शन में जाकर अपडेट करें।
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें और थर्ड पार्टी सोर्स से कोई ऐप या एक्सटेंशन न इंस्टॉल करें।









