उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए ‘यक्ष ऐप’ लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हाईटेक ऐप की शुरुआत की, जिसका मकसद प्रदेश में अपराधियों की डिजिटल ट्रैकिंग और डेटा रिकॉर्डिंग को मजबूत करना है। इस ऐप के जरिए प्रदेशभर के सभी थानों के अपराधियों का डेटा एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर जोड़कर रखा जाएगा। ऐप में AI-पावर्ड वॉइस रिकग्निशन, फेस रिकग्निशन, गैंग लिंक एनालिसिस, लोकेशन शिफ्ट अलर्ट और वॉइस व क्राइम GPT जैसी तकनीक शामिल हैं। इससे किसी भी अपराध में शामिल अपराधियों की पहचान और ट्रैक करना आसान हो जाएगा।
यक्ष ऐप का कंट्रोल रूम यूपी एसटीएफ मुख्यालय में बनाया गया है। तकनीक के इस्तेमाल से पुलिसिंग अब और अधिक तेज़ और प्रभावी होगी। इससे पहले भी सीएम योगी ने प्रदेश में AI आधारित निगरानी और सोशल मीडिया एनालिसिस की मंजूरी दे रखी है ताकि अपराधों पर लगाम लगाई जा सके। यक्ष ऐप यूपी पुलिस के लिए डिजिटल क्राइम पर कड़ी नजर रखने में एक अहम हथियार साबित होने वाला है।









