Business

आम बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 1000 अंकों की उछाल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश कर रही हैं, जो मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट है. जैसे ही वित्त मंत्री ने अपना बजट भाषण शुरू किया, शेयर बाजार में एक बार फिर तेजी देखी गई. सुबह 11:12 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 77,691.40 पर पहुंच चुका था, जो 921.26 अंक अधिक था. इससे पहले, सुबह 9 बजे जब बाजार खुला, तो सेंसेक्स में 1000 अंकों की उछाल देखी गई. वित्त मंत्री लगातार आठवें बजट को पेश करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना रही हैं. संसद का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो चुका है.

आपको बता दें कि आर्थिक समीक्षा पेश होने के बाद भी शेयर बाजार में उछाल जारी रही थी. शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स में 741 अंकों की बढ़त देखी गई, जबकि एनएसई निफ्टी 23,500 के स्तर को पार कर गया. लार्सन एंड टुब्रो के तीसरी तिमाही के बेहतर नतीजे और आर्थिक समीक्षा से उम्मीद जताई जा रही थी कि बजट में विकास को बढ़ावा देने के उपाय होंगे, जिससे बाजार को सकारात्मक समर्थन मिला. बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने 740.76 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,500.57 अंक पर कारोबार खत्म किया. कारोबार के दौरान एक समय यह 846.15 अंक तक चढ़ गया था.