Elon Musk की Starlink ने गुजरात सरकार के साथ साझेदारी की है जिसका उद्देश्य राज्य के दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट उपलब्ध कराना है। यह पहल उन इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, जहां पारंपरिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड नेटवर्क सीमित हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बताया कि यह समझौता सीमावर्ती, दूरदराज और कम सुविधा वाले क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने के लिए किया गया है।
इस साझेदारी से कॉमन सर्विस सेंटर, ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म, स्कूल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर और आपदा प्रबंधन प्रणाली जैसी सेवाओं में सुधार होगा। Starlink के सैटेलाइट इंटरनेट से आपदा के समय कम्युनिकेशन सिस्टम मजबूत होगा और आदिवासी जिलों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच आसान होगी। महाराष्ट्र के बाद अब गुजरात भी इस पहल के तहत Starlink के साथ हाथ मिला रहा है, ताकि 5G और ब्रॉडबैंड नेटवर्क न पहुँच पाने वाले क्षेत्रों में भी डिजिटल कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सके।









