Entertainment

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज टली, अगस्त में हो सकती है रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाने की संभावना है। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ होने की चर्चा में थी, लेकिन अब प्रोडक्शन से जुड़ी आवश्यकताओं के कारण इसे टालना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के कुछ अहम हिस्सों को दोबारा शूट किया जा रहा है ताकि कहानी और प्रभावशाली बन सके। निर्देशक अपूर्व लखिया और सलमान खान दोनों चाहते हैं कि हर सीन पूरी गंभीरता और सटीकता के साथ दर्शकों तक पहुंचे।

नई शूटिंग 9 फरवरी से मुंबई की गोल्डन टबैको फैक्ट्री में शुरू होगी और फरवरी के अंत तक यह शेड्यूल पूरा हो जाएगा। इसके बाद फिल्म की एडिटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। फिल्म का विषय संवेदनशील और देशभक्ति से जुड़ा होने के कारण मेकर्स किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते। मौजूदा अनुमान के अनुसार,  ‘बैटल ऑफ गलवान’ अगस्त 2026 में स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज़ हो सकती है। मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, इसलिए फैंस को अपडेट का इंतजार करना होगा।