भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ते हुए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन गए हैं। IARC के ग्लोबल कैंसर ऑब्ज़र्वेटरी के अनुसार, देश में अनुमानित 14.13 लाख कैंसर मरीज हैं, जिससे भारत, चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि 2020 से 2024 के बीच कैंसर मामलों में 10% से अधिक की वृद्धि हुई है। दमन, दादरा एवं नगर हवेली, सिक्किम, लक्षद्वीप और मणिपुर में कैंसर मामलों में सबसे तेज उछाल देखा गया। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे बड़े राज्यों में मरीजों की संख्या सर्वाधिक है।
ICMR के अनुसार खराब जीवनशैली, तंबाकू, शराब का बढ़ता सेवन और प्रदूषण कैंसर मामलों में इजाफे के प्रमुख कारण हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले वर्षों में कैंसर बोझ और बढ़ सकता है, इसलिए स्क्रीनिंग, रोकथाम, जागरूकता और इलाज के लिए स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना अब बेहद जरूरी हो गया है।

Lifestyle
World
भारत में कैंसर का बढ़ता बोझ: पांच साल में 10% से अधिक की बढ़ोतरी, दुनिया में तीसरा स्थान
- by Aakriti Sharma
- December 6, 2025
- Less than a minute
- 2 months ago
Related News
भारत-अमेरिका के बीच जल्द होगी 3 अरब डॉलर की P-8I डील
February 5, 2026
7 फरवरी से दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया जाएंगे पीएम मोदी
February 4, 2026








