National

RBI MPC ने रेपो रेट में की 0.25% की कटौती, कम हो जाएगी ईएमआई!

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने देश के करोड़ों होम लोन बायर्स को बड़ी राहत देते हुए ब्याज दरों में कटौती की है. आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है. जिसके बाद रेपो दरें 6.50 फीसदी से कम होकर 6.25 फीसदी हो गई है. आरबीआई ने करीब 56 महीने के बाद रेपो रेट में कटौती की है. बता दें कि फरवरी 2023 से ब्याज दरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था.

आरबीआई के रेपो रेट घटाने से आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी. इससे होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन सहित तमाम तरह के खुदरा लोन की ब्‍याज दरें भी घट जाएंगी. बैंकों के ज्‍यादातर लोन अभी रेपो रेट जैसे बाहरी बेंचमार्क से जुड़े हुए हैं. लिहाजा इसमें हुई कटौती का सीधा असर इन लोन की ब्‍याज दरों पर भी पड़ेगा और हर महीने जाने वाली ईएमआई भी कम हो जाएगी.