भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। इसके बाद रेपो रेट 5.50% से घटकर 5.25% पर आ गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू होगी। रेपो रेट में कमी का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। होम लोन सहित अन्य कर्जों की EMI घटेगी और बैंक अब कम ब्याज दरों पर लोन ऑफर कर सकेंगे।
गवर्नर मल्होत्रा ने बताया कि पिछला महीना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन आने वाले महीनों में अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। पूरे साल की महंगाई 2% रहने का अनुमान है। दूसरी तिमाही में रियल जीडीपी ग्रोथ 8.2% रही है और वित्त वर्ष की पहली छमाही में 8% ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है। लिक्विडिटी को सपोर्ट देने के लिए आरबीआई ने 1 लाख करोड़ रुपये की OMO बाइंग और 5 बिलियन डॉलर की तीन वर्षीय USD/INR स्वैप का ऐलान किया है, जो दिसंबर में लागू होंगे।
इस साल 2025 में आरबीआई अब तक 4 बार रेपो रेट घटा चुका है—फरवरी, अप्रैल, जून और अब दिसंबर में। कुल मिलाकर 125 बेसिस पॉइंट (1.25%) की कटौती हुई है। इससे पहले रेपो रेट दो बार स्थिर रखा गया था। इन कटौतियों के बाद रेपो रेट 6.50% से गिरकर 5.25% पर आ चुका है, जिससे लोन बाजार में बड़ी राहत मिलना तय है।
आ

National
आरबीआई ने रेपो रेट 25 बीपी घटाया, कर्ज होंगे सस्ते
- by Aakriti Sharma
- December 5, 2025
- Less than a minute
- 4 months ago








