पंजाब पुलिस ने चाइना डोर को लेकर कड़ी कार्रवाई करने का ऐलान किया है। हाल के वर्षों में इस खतरनाक पतंग रसी के कारण कई लोग घायल हुए हैं और कुछ की जान भी खतरे में पड़ी है। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं की भी बढ़ती संख्या ने चिंता बढ़ा दी है।
डी.एस.पी. वरिंदर सिंह खोसा ने स्पष्ट किया कि अब किसी भी बच्चे को चाइना डोर के साथ पकड़े जाने पर उसके माता-पिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चाइना डोर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और लगातार छापेमारी जारी है।
पुलिस प्रशासन अब लोगों की छतों पर जाकर निरीक्षण करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई बच्चा चाइना डोर के साथ न दिखे। इस अभियान का मकसद न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि बड़े हादसों को भी रोकना है।
डी.एस.पी ने जनता से अपील की है कि वे चाइना डोर का उपयोग पूरी तरह से न करें और अपने बच्चों को भी इसके जोखिमों से अवगत कराएँ। प्रशासन की यह सख्ती यह संदेश देती है कि अब कोई भी नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









