Technology

Paytm ने यूजर्स के लिए पेश किए दो नए फीचर्स: बायोमेट्रिक UPI और कार्डलेस ATM वॉड्रॉल

Paytm ने अपने यूजर्स के लिए दो नए उपयोगी फीचर्स को लॉन्च किया है। पहला फीचर है UPI Payments के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, जिससे अब आपको हर ट्रांजैक्शन में UPI पिन डालने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय आप फेस ID या फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके पेमेंट को तुरंत वेरिफाई कर सकते हैं। एंड्रॉइड डिवाइस पर फिंगरप्रिंट और iOS पर फेस ID सपोर्ट है। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि बायोमेट्रिक डेटा को न तो Paytm और न ही बैंक स्टोर या एक्सेस करेंगे। NPCI के नियमों के अनुसार, इस फीचर के तहत हर ट्रांजैक्शन की लिमिट 5,000 रुपये है। यूजर्स के लिए पारंपरिक UPI पिन ऑप्शन भी उपलब्ध रहेगा। फीचर ऑन करने के लिए ऐप खोलें, प्रोफाइल में जाकर Pay with Fingerprint या Pay with Face ID चुनें, बैंक अकाउंट सेलेक्ट करें और स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें।

दूसरा फीचर है Cardless ATM Withdrawals, जिससे आप ATM कार्ड के बिना सीधे Paytm ऐप से कैश निकाल सकते हैं। इसके लिए ATM में UPI Cash Withdrawal ऑप्शन चुनें, राशि डालें और ऐप में QR कोड स्कैन करके UPI पिन वेरिफाई करें। कैश तुरंत आपके हाथ में आ जाएगा और ऐप पर कन्फर्मेशन दिखाई देगा। हर ट्रांजैक्शन की लिमिट 10,000 रुपये है। यह फीचर RBI के नए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन नियमों के अनुरूप है। इन दोनों फीचर्स से Paytm यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट और कैश विड्रॉल और आसान, सुरक्षित और तेज़ बन गए हैं।