साल 2025 धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और नया साल नई उम्मीदों और खुशियों के साथ स्वागत करने का समय है। अगर आप भी नए साल की छुट्टियों पर घूमने की सोच रहे हैं, तो यहां कुछ बेस्ट डेस्टिनेशन हैं।
शिमला: बर्फीली वादियों और ठंड के बीच नए साल का जश्न मनाना हो, तो शिमला परफेक्ट है। मॉल रोड की रौनक, लाइट्स और बोनफायर का मज़ा दोस्तों और कपल्स दोनों के लिए खास रहेगा। क्राइस्ट चर्च की सैर और बर्फबारी में थिरकती भीड़ का अनुभव यादगार रहेगा।
गोवा: पार्टी लवर्स के लिए गोवा सबसे बेहतरीन विकल्प है। बीच पर आतिशबाजी, विदेशी म्यूजिक और डांस फ्लोर की धूम नया साल खास बनाती है। आप सनसेट डिनर और बीच कैंपिंग का मज़ा भी ले सकते हैं।
मनाली: एडवेंचर और सुकून दोनों चाहिए, तो मनाली जाएं। सोलांग वैली और कसोल की ट्रेकिंग, लाइव म्यूजिक और तारों के नीचे बिताई रात कई यादें देगी।
जयपुर: रॉयल अंदाज में नया साल सेलिब्रेट करना हो, तो जयपुर बेस्ट है। लाइट डेकोरेशन, हेरिटेज होटल और राजस्थानी खाने के साथ 31 दिसंबर की रात शानदार रहेगी। चोखी ढाणी और फूड फेस्टिवल्स का आनंद भी लिया जा सकता है। इन डेस्टिनेशन में आप नए साल का स्वागत आनंद और रोमांच दोनों के साथ कर सकते हैं।









