Jammu & Kashmir

जम्मू-कश्मीर: CBI पब्लिक प्रॉसिक्यूटर शेख आदिल की सड़क हादसे में मौत

जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में CBI पब्लिक प्रॉसिक्यूटर शेख आदिल नबी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बनिहाल के रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो ने उनकी ऑल्टो कार को टक्कर मार दी, जिससे शेख आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (SDH) बनिहाल ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए GMC अनंतनाग तथा SKIMS सौरा शिफ्ट किया गया।

लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। शेख आदिल नबी 35 वर्षीय थे और हाल ही में UPSC परीक्षा पास कर CBI में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के तौर पर चंडीगढ़ में काम शुरू किया था। हादसे में शामिल स्कॉर्पियो चालक को रामबन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी असमय मौत से परिवार और अपनों में गहरा शोक है। शेख आदिल बिजबेहरा के निवासी थे।