National

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द पटरियों पर दौड़ेगी, पायलट रन 26 जनवरी से

भारत में जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ट्रायल के लिए तैयार है। यह पायलट प्रोजेक्ट हरियाणा के जिंद से सोनीपत रूट पर दौड़ाया जाएगा। दुनिया में चीन और जर्मनी जैसी देशों में हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन भारत की यह ट्रेन तकनीक और पावर के लिहाज से इनसे आगे मानी जा रही है।

ब्रॉड गेज पर तैयार इस ट्रेन में 10 कोच होंगे, जिनमें 2 पावर कार और 8 पैसेंजर कोच शामिल हैं। कुल पावर 2,400 kW है, जिससे यह दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेनों में से एक बनती है। ट्रायल के दौरान ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 110 किमी प्रति घंटे निर्धारित की गई है। ट्रेन को जिंद में बने हाइड्रोजन प्लांट से हरित ऊर्जा मिलेगी। प्लांट में पानी से इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया के जरिए हाइड्रोजन बनाई जाती है। प्रत्येक 360 किलो हाइड्रोजन से ट्रेन लगभग 180 किमी तक चल सकेगी।

ट्रेन में मेट्रो जैसी सुविधाएं हैं, जैसे दोनों तरफ दो-दो दरवाजे, पंखे, एयर कंडीशनिंग और शांत संचालन। पावर इंजन दोनों सिरों पर होने से तेज एक्सेलेरेशन और स्मूद स्पीड मिलेगी। इस पायलट प्रोजेक्ट के साथ भारत हाइड्रोजन रेल तकनीक वाले देशों में शामिल होगा और देश की ग्रीन मोबिलिटी मिशन को मजबूती मिलेगी।