National World

नई दिल्ली में होगा India AI Impact Summit 2026, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

India AI Impact Summit 2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी के बीच नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस साल का समिट “AI for Social Good” यानी समाज के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर केंद्रित रहेगा। समिट में दुनिया भर के AI एक्सपर्ट, रिसर्चर और इंडस्ट्री लीडर हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसमें पैनल चर्चा, प्रेजेंटेशन और टेक्नोलॉजी शोकेस आयोजित होंगे। AI Compendium जारी किया जाएगा, जिसमें हेल्थ, एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्रों में AI के व्यावहारिक उपयोग के उदाहरण शामिल होंगे।

भारत मंडपम, प्रगति मैदान में 70,000 वर्ग मीटर से अधिक एग्जिबिशन एरिया उपलब्ध होगा। इसमें 400 से ज्यादा एग्जिबिटर्स और 7 थीमैटिक पवेलियन शामिल होंगे, जहां स्टार्टअप्स, रिसर्च संस्थान और टेक कंपनियां अपनी AI तकनीक प्रदर्शित करेंगी। नजदीकी मेट्रो स्टेशन Supreme Court Metro Station है। यह समिट कोई सामान्य सार्वजनिक एग्जिबिशन नहीं है, इसलिए रजिस्ट्रेशन केवल आधिकारिक पोर्टल के जरिए किया जा रहा है। अब तक 35,000 से अधिक लोग रजिस्टर कर चुके हैं। समिट के दौरान टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इंडस्ट्री से जुड़े बड़े ऐलान देखने को मिल सकते हैं, जिससे भारत में AI क्षेत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।