Sports

ICC महिला ODI वर्ल्ड कप 2025: टीम इंडिया का शेड्यूल

2025 ICC महिला ODI वर्ल्ड कप का आगाज 30 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार टूनामेंट का पहला मुकाबला मेज़बान भारत और श्रीलंका के बीच होगा। मैच Barsapara क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में दोपहर 3:00 बजे IST से खेला जाएगा।
टीम इंडिया की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि स्टार ओपनर स्मृति मंधाना उनकी डिप्टी कप्तान होंगी।


टूनामेंट फॉर्मेट और शेड्यूल

  • यह महिला ODI वर्ल्ड कप का 13वां संस्करण है, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी।
  • सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुँचेंगी।
  • पाकिस्तान से जुड़ी सभी मैच R. Premadasa स्टेडियम, कोलंबो में खेले जाएंगे।
  • अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उनका मैच 29 अक्टूबर को कोलंबो में होगा, अन्यथा पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी में आयोजित होगा।
  • दूसरा सेमीफाइनल Dr DY Patil Sports Academy, नवी मुंबई में खेला जाएगा।

टीम इंडिया की सूची

मुख्य खिलाड़ी: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन डियोल, जेमिमाह रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा चेट्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, स्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधती रेड्डी, क्रांति गौड़।

रिज़र्व्स: तेजल हसाबनीस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, मिनु मनी, सायली साठगरे।


टीम इंडिया का मैच शेड्यूल

  • 30 सितंबर: भारत vs श्रीलंका, गुवाहाटी
  • 5 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान, कोलंबो
  • 9 अक्टूबर: भारत vs साउथ अफ्रीका, विशाखापत्तनम
  • 12 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम
  • 19 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड, इंदौर
  • 23 अक्टूबर: भारत vs न्यूज़ीलैंड, नवी मुंबई
  • 26 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश, नवी मुंबई

सभी मैच भारत समयानुसार (IST) दोपहर 3:00 बजे से शुरू होंगे।


भारत में लाइव कवरेज

ICC महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 Star Sports Network के टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।


टीम इंडिया का प्रदर्शन इतिहास

  • भारत अभी तक महिला ODI वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है।
  • टीम दो बार रनर-अप रही है: 2005 (ऑस्ट्रेलिया से हार) और 2017 (इंग्लैंड से हार)।
  • 1997 और 2000 में टीम सेमीफाइनल में बाहर हुई थी।
  • 2009 में टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया, उस समय सेमीफाइनल का दौर नहीं था।