केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए होली से पहले बड़ी राहत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महंगाई भत्ता (DA) में 2% की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे यह वर्तमान 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही एरियर सहित बढ़ी हुई सैलरी सीधे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के खाते में पहुंच जाएगी। मार्च 2026 में होने वाली इस घोषणा के साथ फरवरी का वेतन और जनवरी का बकाया एरियर भी शामिल होगा, जिससे त्योहार के मौके पर एकमुश्त राशि का लाभ मिलेगा।
हालांकि, DA की इस वृद्धि का आंकलन CPI-IW (इंडेक्स) के आधार पर किया गया है, जो दिसंबर 2025 में 148.2 अंक पर स्थिर रहा। इस बढ़ोतरी के तहत 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें ही लागू रहेंगी। इस कदम को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए होली से पहले बड़ा तोहफा माना जा रहा है, जो उनकी जेब और बैंक बैलेंस दोनों में राहत देगा।









