Lifestyle

चेहरे की झुर्रियों से पाएं छुटकारा: अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी और गलत खानपान की वजह से कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखाई देने लगती हैं। अगर आप भी अपनी त्वचा को लंबे समय तक यंग और हेल्दी रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इसे संभव बनाया जा सकता है।

अंडे का फेस मास्क:
अंडे में मौजूद प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को टाइट और हेल्दी बनाए रखते हैं। एक अंडे का सफेद भाग या योल्क लें और इसे अच्छी तरह फेंटें। इसे चेहरे पर 15–20 मिनट लगाएं और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

स्वस्थ आहार:
त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए डाइट में बदलाव जरूरी है। ताजे फल, हरी सब्जियां, हरे मसाले जैसे पुदीना, धनिया, लहसुन की पत्तियां, सलाद और दही को शामिल करें। नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाएं और पूरे दिन में कम से कम 10 गिलास पानी पीएं।

हल्दी फेस पैक:
हल्दी त्वचा को झुर्रियों से बचाने में मदद करती है। एक चम्मच हल्दी पाउडर में आधा चम्मच गुलाब जल मिलाएं और इसे चेहरे पर 20–25 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।

फ्रूट मास्क:
पके केले और पपीते को मैश करके चेहरे पर 20–30 मिनट लगाएं। यह स्किन को पोषण देने के साथ-साथ झुर्रियों को भी कम करता है।

फेशियल एक्सरसाइज:
चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने के लिए गुब्बारा फुलाने जैसी आसान एक्सरसाइज करें और लंबे समय तक गालों पर हाथ टिकाकर न बैठें।इन सरल नुस्खों को नियमित अपनाने से आपकी त्वचा लंबे समय तक जवां, चमकदार और रिंकल फ्री बनी रहेगी।

Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी, सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं. न्यूज़फ्लिक्स भारत इसकी पुष्टि नहीं करता है. कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें.