National World

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का भारत दौरा समाप्त, दौरे के दौरान 19 समझौतों पर किए हस्ताक्षर

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने दो दिवसीय भारत दौरा पूरा कर मंगलवार को स्वदेश रवाना हो गए। उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विदा किया। दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और रक्षा क्षेत्र में 19 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चांसलर मर्ज ने गांधीनगर में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में रक्षा, अंतरिक्ष, उभरती तकनीक, जलवायु, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

दौरे के मुख्य आकर्षणों में साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेना और जर्मन-भारतीय CEOs के साथ बैठक करना शामिल था। पीएम मोदी ने बताया कि द्विपक्षीय व्यापार 2024 में 50 बिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया, और यह 2025 में और मजबूत होने की संभावना है। दोनों नेताओं ने सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, बायोइकोनॉमी और दूरसंचार में सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप रोडमैप को सशक्त बनाने का स्वागत किया।