Jobs

DSSSB ने 714 मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती शुरू की, आवेदन 15 जनवरी तक

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 714 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन आज 17 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

इन पदों में अनारक्षित 302, ओबीसी 212, एससी 70, एसटी 53 और ईडब्ल्यूएस 77 सीटें शामिल हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवार पहले dsssbonline.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करें, फिर व्यक्तिगत विवरण, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करके फॉर्म जमा करें। आवेदन शुल्क सामान्य और OBC वर्ग के लिए 100 रुपये है, जबकि SC/ST, PWD और एक्स-सर्विसमैन के लिए शुल्क मुक्त है।

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 56,900 रुपये (Pay Level-1) प्रति माह वेतन मिलेगा। विस्तृत जानकारी और नोटिफिकेशन DSSSB की वेबसाइट पर उपलब्ध है।