Politics

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्पताल में भर्ती, तबीयत बिगड़ने के कारण एडमिट

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें बंगलुरू के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1 अक्टूबर, बुधवार को खरगे को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

अस्पताल में उनका फुल हेल्थ चेकअप किया जाएगा, जिसके बाद ही उनकी बीमारी का कारण स्पष्ट होगा। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से बुखार की शिकायत के कारण उन्हें मंगलवार देर रात अस्पताल लाया गया।

डॉक्टरों का कहना है कि उनका इलाज और निगरानी तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी स्थिति स्थिर नहीं हो जाती। बुखार के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही अस्पताल प्रशासन और अधिक जानकारी साझा कर सकता है।

खरगे के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।