National

आज खत्म होगा चीफ जस्टिस संजीव खन्ना का कार्यकाल, कल शपथ लेंगे जस्टिस बीआर गवई

भारत के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना का कार्यकाल आज यानि मंगलवार को खत्म हो जाएगा . इसके साथ ही 14 मई को जस्टिस बीआर गवई अगले चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेंगे। बता दें कि CJI के तौर पर संजीव खन्ना ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए है . चीफ जस्टिस खन्ना के रिटायरमेंट के बाद 14 मई को जस्टिस बीआर गवई अगले चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेंगे।

महज़ 6 महीने का कार्यकाल होने के बावजूद, उनका समय शांत लेकिन निर्णायक नेतृत्व का बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया. जहां उनके पूर्ववर्ती जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ संवाद और विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति के लिए जाने जाते थे, वहीं जस्टिस खन्ना ने अपनी बात फैसलों के जरिए कही बिना शोर के, पर पूरी सख्ती और संवेदनशीलता के साथ.