देश के करीब 1.19 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर आई है। केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद DA अब मूल वेतन के 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी, फरवरी और मार्च के तीन महीनों का एरियर भी मिलेगा, जो वेतन के साथ जोड़ा जाएगा। इस फैसले का लाभ लगभग 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।
लंबे समय से इस बढ़ोतरी का इंतजार किया जा रहा था। कई कर्मचारी संगठनों ने देरी पर नाराजगी जताई थी और सरकार को पत्र भी लिखे थे। कुछ जगहों पर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स में खुशी का माहौल है। इसे वित्त वर्ष 2025-26 का अंतिम DA हाइक माना जा रहा है, जिससे महंगाई के दबाव में राहत मिलने की उम्मीद है।









