Bihar Bihar Elections 2025

बिहार चुनाव: सीमांचल में AIMIM का प्रभाव, मुस्लिम वोट बंटवारे से महागठबंधन को चुनौती

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सीमांचल क्षेत्र की 24 सीटों पर सियासत गरमाई हुई है। यह क्षेत्र मुस्लिम और अतिपिछड़ा बहुल माना जाता है और 2020 में यहां AIMIM ने महागठबंधन के वोटों में सेंध लगाकर पांच सीटें जीतकर बड़ा प्रभाव डाला था। इस बार AIMIM ने 15 से अधिक सीटों पर चुनाव मैदान में हैं और पूरे दमखम के साथ वोटरों को साधने में लगी है। अमौर, कोचाधामन और जोकीहाट जैसी सीटों पर मुकाबला खासा रोचक है, जहां मुस्लिम वोटों का बंटवारा महागठबंधन के लिए चुनौती बन सकता है।

एनडीए इस अवसर को साधकर मुस्लिम मतों में बंटवारे का लाभ लेने की रणनीति पर काम कर रही है। डॉक्टर दिलीप जायसवाल और उदय सिंह जैसे स्थानीय नेता बीजेपी की पकड़ मजबूत कर रहे हैं। वहीं, पप्पू यादव और अख्तरुल ईमान जैसे क्षेत्रीय नेता भी अपनी संगठन शक्ति के दम पर वोट प्रभावित करने में जुटे हैं।

सीमांचल की ये सीटें बिहार की सत्ता पर निर्णायक प्रभाव डाल सकती हैं। AIMIM का बढ़ता प्रभाव और मुस्लिम वोटों का बंटवारा महागठबंधन की संभावनाओं को कमजोर कर सकता है, जबकि एनडीए इसे अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश कर रही है। सीमांचल के चुनावी समीकरण इस बार भी बेहद पेचीदा और निर्णायक साबित होंगे।

error: Content is protected !!