गर्मियों के बढ़ते तापमान के बीच हायर (Haier) ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्पार्टन AI टावर एयर कंडीशनर लॉन्च किया है। यह आधुनिक एसी महज 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर देता है, जिसे कंपनी ने “सुपरसोनिक कूलिंग टेक्नोलॉजी” बताया है। इस AI आधारित टावर एसी को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो तेज कूलिंग के साथ स्मार्ट फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं। इसका टावर स्टाइल और पर्ल व्हाइट-गोल्ड फिनिश इसे घर के इंटीरियर के लिए भी आकर्षक बनाता है।
इस एसी की शुरुआती कीमत ₹99,000 रखी गई है। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। कंपनी इसके साथ 20% तक इंस्टेंट कैशबैक और ₹1,994 प्रति माह की आसान ईएमआई जैसी सुविधाएं भी दे रही है। हायर ने इसमें AI क्लाइमेट कंट्रोल 2.0 तकनीक दी है, जो कमरे के तापमान, मौसम और उपयोगकर्ता की आदतों के आधार पर कूलिंग को ऑटोमैटिक रूप से एडजस्ट करती है। इसके अलावा AI प्री-कूलिंग फीचर भी दिया गया है, जो यूजर के घर पहुंचने से पहले ही कमरे को ठंडा करना शुरू कर देता है, जिससे बिना देरी के आराम मिलता है।
इस एसी में सेल्फ-क्लीनिंग तकनीक भी शामिल है। AI IDU फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर इंडोर यूनिट को साफ रखता है, जबकि AI ODU साइक्लोन क्लीन आउटडोर यूनिट को खुद साफ करता है, जिससे धूल और गंदगी हटती है और परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है। कंपनी का दावा है कि यह नया AI टावर एसी न सिर्फ तेज कूलिंग देता है, बल्कि ऊर्जा की बचत भी करता है और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। यह लॉन्च भारतीय प्रीमियम एसी बाजार में एक नया विकल्प पेश करता है।









