Entertainment National

FFI को मिला नया अध्यक्ष, अभय सिन्हा संभालेंगे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी संस्था की कमान

भारतीय सिनेमा की शीर्ष संस्था फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) को नया नेतृत्व मिल गया है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और IMPPA के अध्यक्ष अभय सिन्हा को FFI का नया अध्यक्ष चुना गया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब भारतीय फिल्म उद्योग थिएटर के साथ-साथ OTT और डिजिटल प्लेटफॉर्म के दौर में तेज़ी से बदलाव के चरण से गुजर रहा है।

पटना में आयोजित FFI के कार्यक्रम के दौरान उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि बदलते समय में FFI को थिएटर और OTT के बीच संतुलन बनाते हुए काम करना होगा। पारदर्शी नियम, मजबूत समन्वय और भरोसेमंद कारोबारी मॉडल को बढ़ावा देना नई कमिटी की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

FFI देशभर के 29 से अधिक फिल्म संगठनों का साझा मंच है, जो निर्माता, वितरक, प्रदर्शक और तकनीकी संस्थाओं की आवाज़ बनकर नीतिगत संवाद और उद्योग समन्वय का कार्य करता है। नए नेतृत्व से यह उम्मीद जताई जा रही है कि हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा के बीच सहयोग को मजबूती मिलेगी और रीजनल कंटेंट को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मंच मिलेगा।