Google ने अपने Workspace यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनका मकसद काम को आसान और तेज बनाना है। नए अपडेट में Gmail Live, Docs Live और Google Meet में 63 भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा Google Drive, Sheets और Vids में भी नए बदलाव किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, ये फीचर्स धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंचाए जा रहे हैं।
नए अपडेट के तहत Google Docs और Drive में अब Markdown (.md) फाइलों को सीधे खोलने और एडिट करने की सुविधा मिलेगी। यूजर्स इन फाइलों पर कमेंट करने के साथ पुराने बदलाव भी देख सकेंगे। Gmail Live फीचर की मदद से यूजर्स बोलकर अपने पुराने ईमेल में जानकारी खोज सकेंगे। वहीं Docs Live में आवाज के जरिए विचार बताकर प्रोजेक्ट ब्रीफ और एग्जीक्यूटिव समरी जैसे डॉक्यूमेंट तैयार किए जा सकेंगे। यह फीचर ईमेल, चैट और Drive की फाइलों से भी जरूरी जानकारी जुटा सकता है।
Google Meet में अब 63 भाषाओं के लिए रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा Quick Notes फीचर मीटिंग के अहम फैसलों और जरूरी कामों का सार तैयार करेगा वहीं Microsoft 365 से Google Workspace पर डेटा ट्रांसफर करना भी आसान होगा। Google के अनुसार, नए माइग्रेशन टूल्स से यह प्रक्रिया पांच गुना तक तेज हो सकती है। Google Sheets में Gemini आधारित AI फीचर्स को बेहतर बनाया गया है, जबकि Vids में AI की मदद से वीडियो बनाने और उन्हें 1080p क्वालिटी तक बेहतर करने का विकल्प मिलेगा।


