Technology

Lava Bold N4 Lite हुआ लॉन्च, ₹7,999 में मिलेगा Android 16 Go वाला बजट स्मार्टफोन

Lava ने भारतीय बाजार में अपनी Bold सीरीज का नया बजट स्मार्टफोन Bold N4 Lite लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे कम कीमत में जरूरी फीचर्स देने वाले फोन के तौर पर पेश किया है। इसमें 6.56 इंच का डिस्प्ले, Unisoc 9863A प्रोसेसर और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन Android 16 Go Edition पर काम करता है।

कीमत और उपलब्धता

Lava Bold N4 Lite के 3GB RAM और 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹8,099 तय की गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत इसे ₹7,999 में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री Amazon पर 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। स्मार्टफोन Empire Gold और Ghost Silver रंगों में उपलब्ध होगा। कंपनी ग्राहकों को फ्री सर्विस एट होम सुविधा भी देगी, जिसके तहत घर पर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Bold N4 Lite में 6.56 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन में Unisoc 9863A चिपसेट के साथ 3GB RAM दी गई है। जरूरत पड़ने पर 3GB तक वर्चुअल RAM का इस्तेमाल किया जा सकता है। 32GB की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर इसमें Android 16 Go Edition मिलता है। Lava के मुताबिक फोन में अनावश्यक ब्लोटवेयर नहीं दिया गया है और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। फोटोग्राफी के लिए 8MP AI रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, सिंगल स्पीकर और MIL-STD-810H रेटिंग भी मिलती है।

Bold N2 Lite से तुलना

इसकी तुलना में Lava Bold N2 Lite ₹7,399 में आता है। इसमें बड़ा 6.75 इंच HD+ 90Hz डिस्प्ले, 3GB RAM, 64GB स्टोरेज और 13MP AI डुअल रियर कैमरा मिलता है। हालांकि, यह Android 15 Go पर चलता है।