अभिनेत्री Patralekha और मानवी गागरू स्टारर फिल्म ‘हीर सारा और पांडिचेरी’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (Central Board of Film Certification) के निर्देश पर नाम बदलना पड़ा है। अब यह फिल्म केवल ‘हीर सारा’ शीर्षक के साथ रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि बोर्ड की आपत्तियों के बाद मेकर्स को फिल्म के नाम से ‘पांडिचेरी’ शब्द हटाने की सलाह दी गई थी, जिसके बाद यह बदलाव किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के कुछ दृश्यों और विषयवस्तु पर भी सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी, जिसके चलते इसे संशोधन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।
इसके अलावा फिल्म के सेकेंड हाफ से एक आपत्तिजनक शब्द हटाने के निर्देश भी दिए गए। इन सभी बदलावों के बाद फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया गया है। निर्देशक कार्तिक चौधरी की इस फिल्म की रिलीज डेट पहले 29 मई तय की गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 12 जून कर दिया गया। फिल्म में पत्रलेखा और मानवी गागरू के साथ आरिफ जकरिया, श्वेता साल्वे और निशांक वर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। कुल 99 मिनट 17 सेकंड लंबी यह फिल्म अब नए नाम और संशोधित संस्करण के साथ दर्शकों के सामने पेश की जाएगी।









