Entertainment

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज़ फिर टली, अब जून में दस्तक दे सकती है फिल्म

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज़ लगातार टलती जा रही है। पहले फिल्म को 17 अप्रैल को रिलीज़ करने की योजना थी, लेकिन नए शूटींग और एडिटिंग के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया। इसके बाद मेकर्स ने इसे 15 मई के लिए शेड्यूल किया, लेकिन अब खबर है कि सेंसर बोर्ड से फिल्म को प्रमाणपत्र दिलाने में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे फिल्म मई में रिलीज़ नहीं हो पाएगी। फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया ने पहले इसे ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से पेश किया था।

कहानी गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है, हालांकि पोस्ट-प्रोडक्शन में कई बदलाव किए गए। सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने में देरी के कारण मेकर्स अब जून में रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज़ में देरी के बावजूद सलमान खान अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं। 17 अप्रैल के आसपास सलमान अपनी नई फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं और अनुमान है कि यह प्रोजेक्ट 2027 की शुरुआत में रिलीज़ हो सकती है।