National

Zomato के बाद अब Swiggy ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, हर ऑर्डर पर बढ़ी फिक्स्ड फीस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर दी है। अब ग्राहकों को प्रत्येक ऑर्डर पर ₹17.58 (GST सहित) देना होगा, जो पहले ₹14.99 थी। इसका मतलब है कि हर ऑर्डर पर लगभग ₹2.50 का अतिरिक्त खर्च आएगा।

यह शुल्क ऑर्डर की कीमत पर निर्भर नहीं करता—चाहे आप ₹200 का ऑर्डर करें या ₹2,000 का, प्लेटफॉर्म फीस फिक्स्ड रहेगी। इसी तरह, पिछले हफ्ते Zomato ने भी अपनी फीस को ₹12.50 से बढ़ाकर ₹17.58 कर दिया था।

कंपनी के अनुसार यह बढ़ोतरी ऐप के रखरखाव, तकनीकी सुधार और संचालन खर्चों को कवर करने के लिए जरूरी थी। लेकिन वित्तीय आंकड़े यह दिखाते हैं कि Swiggy का घाटा लगातार बढ़ रहा है। अक्टूबर-दिसंबर (2025-26) में कंपनी का शुद्ध घाटा ₹1,065 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल के ₹799 करोड़ से 33% अधिक है। वहीं, ऑपरेशनल रेवेन्यू में 54% की बढ़त देखी गई, जो ₹6,148 करोड़ तक पहुंच गई।

बाजार में नई चुनौतियां भी सामने हैं। हाल ही में राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म Rapido ने बेंगलुरु में ‘Ownly’ सेवा शुरू की है, जो Swiggy और Zomato के एकाधिकार को चुनौती दे सकती है। इस बदलाव के साथ ग्राहकों को अपनी डिलीवरी बजट में अतिरिक्त शुल्क जोड़ने की तैयारी करनी होगी।