Entertainment

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान: 3 दिन में 300 करोड़ पार

धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने महज 3 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। वीकेंड पर सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे फिल्म की शानदार ओपनिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यू से ही करीब 40 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसके बाद पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन रिकॉर्डतोड़ 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 339 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो किसी भी फिल्म के लिए बेहद बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 3 दिनों में करीब 480 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई कर ली है। खास बात यह है कि फिल्म को साउथ इंडिया से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां तेलुगु और तमिल वर्जन से भी कमाई शुरू हो चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की कहानी, स्क्रिप्ट और एक्शन के साथ-साथ स्टार कास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और आर माधवन जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में दमदार प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर, “धुरंधर 2” बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करती नजर आ रही है और रणवीर सिंह एक बार फिर खुद को इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में साबित कर रहे हैं।