प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) द्वारा विकसित Haldia Bulk Terminal (HBT) का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया। यह भारत का पहला पूरी तरह से Fully Automated Dry Bulk Terminal है। हुगली नदी के किनारे स्थित इस आधुनिक टर्मिनल की क्षमता हर साल लगभग 4 मिलियन मीट्रिक टन (MMTPA) ड्राई बल्क कार्गो संभालने की है। खास बात यह है कि यहां जहाज से सीधे रेलवे वैगन में कार्गो लोडिंग की सुविधा उपलब्ध है, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और माल ढुलाई तेज होगी।
APSEZ के Whole-time Director और CEO Ashwani Gupta ने कहा कि यह टर्मिनल भारत के पूर्वी समुद्री तट पर लॉजिस्टिक्स दक्षता के लिए नया मानक स्थापित करेगा। अत्याधुनिक ऑटोमेटेड सिस्टम से कार्गो लॉस कम होगा, संचालन सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होगा। हल्दिया टर्मिनल पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के स्टील, एल्यूमिनियम और पावर उद्योगों की सप्लाई चेन को मजबूत करेगा। यह परियोजना सागरमाला कार्यक्रम और PM Gati Shakti National Master Plan के तहत मल्टीमॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।









