National

मिडिल ईस्ट में फंसे तेल टैंकरों के लिए नौसेना युद्धपोत भेजने की तैयारी में भारत

भारत में ईंधन संकट गहराने की आशंका के बीच भारतीय नौसेना मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीय जहाजों की सुरक्षा के लिए सक्रिय हो सकती है। खबर है कि भारत अपने युद्धपोत भेजने पर विचार कर रहा है ताकि फंसे जहाजों को निकाला जा सके। हालांकि, अभी तक इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिका और इजरायल के बीच संघर्ष के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास बड़ी संख्या में जहाज प्रभावित हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अधिकारियों ने कहा कि जहाज मालिकों के अनुरोध के बाद युद्धपोत भेजने पर विचार किया जा रहा है। इसी बीच, पाकिस्तान ने भी अपने जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए मिडिल ईस्ट में युद्धपोत भेजे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि भारतीय उपभोक्ताओं को पेट्रोल और गैस की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी का असर न पड़े। विदेश मंत्री एस. जयशंकर, तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक में देश की ऊर्जा आपूर्ति और विविध स्रोतों से इंधन आयात पर चर्चा की गई।

भारत अब अमेरिका, रूस, वेनेजुएला, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से भी ऊर्जा संसाधन लाने पर विचार कर रहा है। इस बीच एलपीजी की कमी से मुंबई, बेंगलुरु और पुणे के कई होटल और रेस्तरां संकट में हैं। नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ने कहा कि अगर आपूर्ति नहीं सुधरी तो अगले दो दिन में इन शहरों के कई प्रतिष्ठान बंद हो सकते हैं।