Technology World

MWC बार्सिलोना 2026: 2 से 5 मार्च तक दिखेगी AI और स्मार्ट कनेक्टिविटी की ताकत

Mobile World Congress यानी एमडब्ल्यूसी बार्सिलोना 2026 की शुरुआत 2 मार्च से हो गई है। दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल टेक इवेंट का आयोजन 5 मार्च तक स्पेन के Fira Barcelona Gran Via में किया जा रहा है। इस बार इवेंट की थीम “द आईक्यू एरा” रखी गई है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी और नई मोबाइल तकनीकों पर खास जोर रहेगा। 2 से 4 मार्च तक कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे (सीईटी) से शाम 7 बजे तक चलेगा, जबकि 5 मार्च को समापन 4 बजे (सीईटी) होगा। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष एआई आधारित सिस्टम, अगली पीढ़ी की नेटवर्क तकनीक और स्मार्ट डिवाइस इनोवेशन पर गहन चर्चा और प्रस्तुतियां होंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Nothing के Nothing Phone 4a और 4a Pro, Xiaomi का Xiaomi 17 और Oppo का Find X9 Pro जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं। हालांकि कंपनियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, जिससे उत्सुकता बनी हुई है। एमडब्ल्यूसी केवल स्मार्टफोन लॉन्च का मंच नहीं, बल्कि वैश्विक मोबाइल उद्योग की दिशा तय करने वाला प्रमुख आयोजन माना जाता है। यहां नई नेटवर्क तकनीक, एआई आधारित एप्लिकेशन और सुरक्षा समाधान सामने आते हैं। यही कारण है कि दुनियाभर के ब्रांड, डेवलपर्स और तकनीकी विशेषज्ञ इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।