Technology World

भारत में अपने सबसे बड़े ग्लोबल सेंटर बनाने की योजना में Rolls-Royce

दुनिया की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी रोल्स-रॉयस भारत में अपने संचालन का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी के CEO तुफान एर्गिनबिल्गिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और भारत में ग्लोबल सेंटर बनाने, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने और इंजीनियरिंग क्षमताओं को सुदृढ़ करने की योजना पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने इस मुलाकात को स्वागतयोग्य बताया और कहा कि भारत के ऊर्जावान युवाओं के साथ साझेदारी करने की कंपनी की योजना देश के लिए उत्साहजनक है। रोल्स-रॉयस ने पहले भी भारत-यूके व्यापार समझौते के तहत भारत में निवेश और साझेदारी के अवसर तलाशे हैं। कंपनी का लक्ष्य भारत को अपने “होम मार्केट” के रूप में विकसित करना है और ‘विकसित भारत’ के सपने में सहयोग करना है।

इसके अलावा, रोल्स-रॉयस भारत में वर्ल्ड-क्लास AI सिस्टम, रक्षा, विमान और ऊर्जा क्षेत्रों में अनुभव साझा कर देश की आत्मनिर्भरता और तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेगा। इस कदम से भारत में नई नौकरियों और तकनीकी विकास को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।